Breaking News
लेखक पंकज चतुर्वेदी (देश के जाने-माने पत्रकार और चिंतक हैं)

सम्मान :पत्रकार व साहित्यकार पंकज चतुर्वेदी की पुस्तक “क्यों डूबी पनडुब्बी” को मिलेगा हिंदी साहित्य का सूर सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान करेगा सम्मानित

गाजियाबाद । प्रख्यात लेखक व साहित्यकार पंकज चतुर्वेदी की पुस्तक क्यों डूबी पनडुब्बी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से सूर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 12 रोचक बाल कहानियों वाली इस पुस्तक के लिए उन्हें बाल साहित्य विधा के तहत यह सम्मान दिया जा रहा है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 75 हजार रुपये मिलेंगे। 

“क्यों डूबी पनडुब्बी “पुस्तक का प्रकाशन 2019 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग ने किया है। बता दें कि पंकज चतुर्वेदी समसामयिक विषयों के अलावा साहित्य की रचनात्मक विधि खासकर बाल साहित्य भी रचते हैं। वहीं देश के तमाम समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में उनके समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित होते रहते हैं।

क्यों डूबी पनडुब्बी पुस्तक में लिखी गई बाल कहानियां किशोर वय के लोगों को मनोरंजक ढंग से उनकी रचनात्मक दृष्टि और क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं। कहानियों में किशोर वय के लोगों को जीवन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-