Breaking News

विरोधियों पर बरसे योग गुरु बाबा रामदेव, बोले, ये तो टुच्चापन है

@शब्द दूत ब्यूरो ।

नई दिल्ली। कोरोनिल को लेकर बाबा रामदेव ने आज यहां कहा कि कहा कि दवा पर वही लोग  सवाल उठा रहे हैं जो राजनीतिक और  व्यावसायिक विरोधी है।  बाबा रामदेव ने कहा कि विश्व के 158 देशों ने कोरोनिल की दवा कोो मंजूरी दी है। ऐसे में इस दवा पर सवाल उठाना टुच्चापन है। अपने दावे पर अब भी अड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने उनकी दवा को विश्व स्वास्थ्य संगठन और आईएमए से प्रमाणित नहीं होने का आरोप लगाते हुए बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव के इस दावे के बाद भी महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनिल के महाराष्ट्र में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मामले में महाराष्ट्र सरकार का कहना था कि डब्लूएचओ और आईएमए और जैसे संगठन जब तक कोरोनिल को सटीक होने का प्रमाण नहीं देते है, तब तक पतंजलि योगपीठ से बनाए गए कोरोनिल टीके को राज्य में नहीं बिकने दिया जाएगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-