Breaking News

आस्था :भक्त ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में चढ़ाए 2 करोड़ के सोने के शंख-चक्र

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

तमिलनाडु में रहने वाले एक भक्त ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये के सोने के शंख और चक्र का दान किया। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया, कि भगवान (बालाजी) की पूजा करने के बाद श्रद्धालु थंगदुरइ्र ने मंदिर के अधिकारियों को साढ़े तीन किलोग्राम का सोने का शंकु और चक्रम सौंपा। थंगदुरइ्र तमिलनाडु में थेनी के रहने वाले हैं।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया, कि प्राचीन मंदिर के मुख्य देवता का इन आभूषणों से विभूषित किया जाएगा। अधिकारी ने श्रद्धालु के हवाले से बताया, कि श्रद्धालु कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गया था और उसने अपनी मुराद पूरी होने पर यह दान दिया है।

बता दें कि तिरुपति मंदिर में अक्सर सोने का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इसीलिए दान के मामले में यह मंदिर भारत में पहले स्थान पर है। हर साल लाखों लोग तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्‍वर का आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। यहां आने वाले हर एक व्यक्ति की सबसे बड़ी इच्छा भगवान वेंकटेश्वर (भगवान विष्णु) के दर्शन करने की होती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-