Breaking News

काशीपुर :महाराणा प्रताप चौक पर नाला निर्माण निगम ने रूकवाया, मेयर और एम एन ए पहुंचे निर्माण स्थल पर

काशीपुर । महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे नाले का आज मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त गौरव सिंघल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले की चौड़ाई कम रखे जाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए फिलहाल निर्माण रुकवा दिया।

मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी व मुख्य नगर आयुक्त गौरव सिंघल का कहना है कि नाले की चौड़ाई कम होने से बाद में निगम को ही सफाई व्यवस्था में दिक्कतें आयेगी। क्योंकि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की है। नाले की चौड़ाई और गहराई इतनी कम रखी गई है कि सफाई करवाने के दौरान जेसीबी से यहाँ काम नहीं हो पायेगा।

मेयर ने एन एच अधिकारियों से इस बारे में वार्ता की। एन एच के अधिकारी कल मौके पर आकर निरीक्षण करेंगे। फिलहाल नाले का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। 

बता दें कि आप नेता दीपक बाली ने भी नाले की चौड़ाई कम रखे जाने को लेकर सवाल उठाए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीमांत क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर यूथ फाउंडेशन ने शुरू की तैयारी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) चम्पावत। उत्तराखंड के सीमांत जिले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-