Breaking News

भारी बर्फबारी में फंसे 447 पर्यटकों को भारतीय सेना ने बचाया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

भारतीय सेना के जवानों ने सिक्किम में नाथू ला-गंगटोक मार्ग पर अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद भारत-चीन सीमा के पास फंसे 447 पर्यटकों को बचा लिया है। पर्यटक भारी बर्फबारी और शून्य तापमान के बाद नाथू ला- गंगटोक मार्ग पर फंस गए थे। सेना के सूत्रों के अनुसार, सभी पर्यटक 155 वाहनों में थे जो 15 किलोमीटर की दूरी में फंसे हुए थे। बर्फीले तूफान के बाद गाड़ियां फिसलनी शुरू हो गई थीं।

पर्यटकों को सेना के वाहनों में बचाया गया और 17 माइल मिलिट्री कैंप के बैरक के अंदर उन्हें रखा गया है। सभी पर्यटकों को आवास उपलब्ध कराया गया है जबकि 26 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिन्हें चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। सेना ने बताया कि किसी भी पर्यटक को बड़ी चोट नहीं पहुंची है और न ही कोई हताहत हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफियाओं पर कार्रवाई तेज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-