Breaking News

दर्दनाक हादसा :बस और ट्रक की टक्कर, 14 की मौत, कई जख्मी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

आंध्र प्रदेश के कर्नूल में सुबह एक भयानक सड़क हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। यहां नेशनल हाईवे 44 पर सुबह एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। यह घटना कर्नूल जिले के वेलदुर्ती मंडल के मदरपुर गांव में हुई है।

हादसे में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं, पांच पुरुष और एक बच्चा है। ये सभी लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। जिस मिनी बस में यह सभी लोग सवार थे, वो अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है हादसे के वक्त क्या ड्राइवर को नींद आ रही थी या फिर टायर वगैरह फटने की वजह से हादसा हुआ है।

बता दें कि अभी शनिवार को ही विजाग में ही एक बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-