Breaking News

कोरोना वायरस संकट के चलते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा टला

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस संकट के चलते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का इस माह का भारत दौरा टल गया है। ब्रिटिश पीएम जॉनसन को भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करना था।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने रोका जा सके। माना जा रहा है कि वायरस का नया प्रकार तेजी से संक्रमण फैलाता है। नए वायरस के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं, यात्रा पर अस्थायी बैन लगाने के बावजूद 30 से ज्यादा देशों में म्युटेंट वर्जन से संक्रमण के मामले पाए गए हैं। भारत में इस तरह के 58 मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज या तो ब्रिटेन से आए हैं या फिर ब्रिटेन के यात्रियों के संपर्क में आए थे।

गौरतलब है कि  भारत ने गणतंत्र दिवस के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन  समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा था, जिसे जॉनसन ने दिसंबर महीने में स्वीकार कर लिया था। उनके कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 सिद्धि सिने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देती फिल्म ‘ऐना’के टाइटल सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल हुआ वायरल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) क्षेत्रीय सिनेमा के उभरते परिदृश्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-