Breaking News

गणतंत्र दिवस पर भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, प्लान में फिलहाल कोई बदलाव नही

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीने के अंत में भारत के दौर पर आएंगे। उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना है। ब्रिटिश उच्चायोग के सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आएंगे। फिलहाल उनके प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने के बाद पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है।

भारत ने गणतंत्र दिवस के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा था, जिसे जॉनसन ने दिसंबर महीने में  स्वीकार कर लिया था। उनके कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी। बोरिस जॉनसन की ब्रिटेन की सत्ता संभालने के बाद यह पहली भारत यात्रा होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

होली का धमाका:क्या हो गया काशीपुर जिला घोषित ! सुनते ही लोगों ने बांटी मिठाई, वर्षों पुरानी मांग

🔊 Listen to this काशीपुर। सोचिये अगर ऐसा होता कि शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-