Breaking News

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक और विवादित बयान, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया पागल

@शब्द दूत ब्यूरो

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साध्वी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई है। तिलमिला गई है, बौखला गई है। उसे समझ में आ गया है कि ये भारत है, ये पाकिस्तान नहीं है, जिसपर वो शासन कर रही है। बंगाल में भाजपा का शासन आएगा, हिंदुओं का शासन आएगा।’

हाल ही में भोपाल में कारोबारियों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने यह तक कह दिया था कि एक वोट देकर कोई किसी को खरीद नहीं लेता, वोट तो खरीदे भी जाते हैं। कांग्रेस यही करती रही है। बीजेपी सांसद भोपाल में एक कार्यक्रम में मंच पर संबोधन करने पहुंचीं तो उन्होंने वहां आए व्यापारियों को खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि आप लोग वोट देकर हमको खरीद नहीं लेते हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों के कारण काफी विवादों में रहती हैं। उन्होंने लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे का हवाला ‘देशभक्त’ के तौर पर दिया था। इसी साल जुलाई में उन्हें फोन पर धमकी भी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हराया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-