Breaking News

मसाला किंग एमडीएच के मालिक धर्मपाल सिंह का निधन

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। जानी मानी मसाला कंपनी के मालिक महाशिया दी हट्टी के मालिक महाशय धर्मपाल जी का 98 वर्ष की उम्र निधन हो गया है। आज  सुबह 5.38 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 

बता दें कि इससे पहले वह कोरोना संक्रमित हो गये थे ।आज सुबह कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। धर्मपाल सिंह को व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गत वर्ष उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण सम्मान से नवाजा था।

उनका जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 में देश विभाजन के बाद वह भारत आ गए। तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे। भारत आकर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए तांगा चलाना शुरू किया। फिर जल्द ही उनके परिवार के पास इतनी संपत्ति जमा हो गई कि दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली जा सके।

इस दुकान से मसाले का कारोबार धीरे-धीरे इतना फैलता गया कि आज उनकी भारत और दुबई में मसाले की 18 फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में तैयार एमडीएच मसाले दुनियाभर में पहुंचते हैं। एमडीएच के 62 प्रॉडक्ट्स हैं। कंपनी उत्तरी भारत के 80 प्रतिशत बाजार पर कब्जे का दावा करती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-