Breaking News

वन विभाग की कामयाबी :आदमखोर गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, कल ही उठा ले गया था एक बुजुर्ग को

@शशांक राणा

जोशीमठ । सोमवार को चमोली जनपद के जोशीमठ नगर के पैका गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश था वन विभाग ने 24 घंटे के अंदर गुलदार को पकड़ने का दावा किया था। जिसमें पूरी टीम कामयाब रही इससे पहले भी गुलदार दो लोगों पर जानलेवा हमला और दो लोगों को गंभीर घायल कर चुका था।

गुलदार के हमले के बाद वन विभाग की हरकत में आई और मौके पर गश्त  बढ़ाई गई। गोविंदघाट रेंज और जोशीमठ रेंज के लगभग 30 वन कर्मियों और 1 अधिकारी को मौके पर तैनात किया गया था। सोमवार की देर रात वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पिंजरा लगाया था। आज सुबह  लगभग 9:30 बजे आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-