@शशांक राणा
जोशीमठ । सोमवार को चमोली जनपद के जोशीमठ नगर के पैका गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश था वन विभाग ने 24 घंटे के अंदर गुलदार को पकड़ने का दावा किया था। जिसमें पूरी टीम कामयाब रही इससे पहले भी गुलदार दो लोगों पर जानलेवा हमला और दो लोगों को गंभीर घायल कर चुका था।
गुलदार के हमले के बाद वन विभाग की हरकत में आई और मौके पर गश्त बढ़ाई गई। गोविंदघाट रेंज और जोशीमठ रेंज के लगभग 30 वन कर्मियों और 1 अधिकारी को मौके पर तैनात किया गया था। सोमवार की देर रात वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पिंजरा लगाया था। आज सुबह लगभग 9:30 बजे आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। 






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal