हल्द्वानी । कोरोना महामारी की वजह से बंद की गई रानीखेत एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को चालू करने के लिए मंजूरी दे दी है।रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू करने को कहा है ।
रेलवे बोर्ड ने आज काठगोदाम एवं रामनगर से जैसलमेर तक चलने वाली 15014 और 15013 ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में रेलवे डिवीजन से ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां करने को कहा है।
मार्च माह से बंद इस ट्रेन के बंद होने से पूर्वोत्तर रेलवे की यह लंबी दूरी की ट्रेन बंद हो गई थी। रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से कुमाऊं गढ़वाल के तमाम यात्रियों को बड़ी दिक्कतें आ रही थी। अब इसके पुनः संचालन से लोग दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान तक आसानी से पहुंच सकेंगे। हालांकि अभी ट्रेन शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है। 






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal