Breaking News

ब्रेकिंग :रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद, तैयारियां शुरू की रेलवे ने

हल्द्वानी । कोरोना महामारी की वजह से बंद की गई रानीखेत एक्सप्रेस  जल्द ही पटरियों  पर दौड़ने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को चालू करने के लिए मंजूरी दे दी है।रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू करने को कहा है ।

रेलवे बोर्ड ने आज काठगोदाम एवं रामनगर से जैसलमेर तक चलने वाली 15014 और 15013 ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में रेलवे डिवीजन से  ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां करने को कहा है। 

मार्च माह से बंद इस ट्रेन के बंद होने से  पूर्वोत्तर रेलवे की यह लंबी दूरी की ट्रेन बंद हो गई थी। रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से कुमाऊं गढ़वाल के तमाम यात्रियों को बड़ी दिक्कतें आ रही थी। अब इसके पुनः  संचालन से लोग दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान तक आसानी से पहुंच सकेंगे। हालांकि अभी ट्रेन शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-