Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत दो बजे आयेंगे काशीपुर, अग्निकांड पीड़ितों से मिल कर मुआवजे की घोषणा कर सकते हैं

काशीपुर । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज काशीपुर में अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों से मिलेंगे। 

बीते रोज काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में पचास से अधिक दुकानें आग लगने से राख हो गई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आज रामनगर और हल्द्वानी में कार्यक्रम है। 

संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी दोपहर दो बजे काशीपुर आयेंगे। हालांकि अभी सीएम के विस्तृत कार्यक्रम की प्रतीक्षा है।

समझा जाता है कि काशीपुर में मुख्यमंत्री पुरानी सब्जी मंडी भी जायेगें और संभवतः अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों के लिए मुआवजे की घोषणा कर सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-