Breaking News

काशीपुर :पेट्रोल पंप के नाम पर 30 लाख से अधिक ठगे, मुकदमा दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम पर काशीपुर के एक व्यापारी से 30 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली गई। पीड़ित ने कूंडा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया है।

शशांक अग्रवाल पुत्र अरूण कुमार अग्रवाल निवासी जिंदल स्क्रैप ट्रेडर्स सरवरखेडा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन के कागज मेल करने के लिए कहा। जिस पर बीती 31 अगस्त को उन्होंने मुकेश द्वारा बताये गये मेल पर कागज भेज दिये। 2 सितंबर को मुकेश ने उन्हें पुनः फोन पर सूचना दी की आपके जमीन के कागज सही है इसलिए 25000 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें। और कोटक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर इंडियन आयल कार्पोरेशन का बताते हुए दिया। शशांक ने बताये गये खाते में 25000 रूपये जमा करा दिये। जिसक ररसीद भी उन्हें इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम से मिल गई। अब शक की गुंजाइश नहीं थी।

लेकिन इसके बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग अलग खातों में शशांक से रूपये जमा कराये गये। इस बीच 30 लाख 85 हजार 998 रुपये वह जमा कर चुके थे। लेकिन कथित इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप लगाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी गई तो उनका माथा ठनका। इस पर उन्होंने जिस खाते में पैसा जमा किया उसकी जानकारी की तो वह सन्न रह गये। वह खाता किसी मुजाहिद्दीन इस्लाम नामक व्यक्ति का निकला।

शशांक अग्रवाल ने कूंडा पुलिस को दी तहरीर में मुकेश, जायसवाल, राहुल बंसल तथा कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी के विरूद्ध धोखाखड़ी की तहरीर दी है। कूंडा थाना प्रभारी विनोद फर्तियाल ने बताया कि कि आरोपियों के खिलाफ ठगी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप का होली उत्सव:ग्लैमरस गुलाल क्वीन मन्नू ढिल्लो, मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी नीलम छाबड़ा, मिस फेस्टिव वाइब किरणलीन सेठी बनीं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ऑर्कफ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-