काशीपुर। कोर व एनसीडीसी लैब से आई रिपोर्ट में दो मासूम समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
कोरोना नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अमरजीत साहनी ने बताया बीती 16 सितंबर को कोर लैब और 13 सितंबर को एनसीडीसी लैब भेजे गए सैंपल में दो मासूम समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। 16 सितंबर को भेजे गए सैंपल में ठाकुरद्वारा बॉर्डर के पास निवासी 21 वर्षीय युवक, गिरीताल निवासी 19 वर्षीय युवती, आवास-विकास निवासी 52 व 45 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय युवक, मोहल्ला महेशपुरा निवासी 26 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित आए हैं। वहीं प्रतापपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, विजय नगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, कुंडेश्वरी निवासी 31 वर्षीय पुरुष और कविनगर निवासी 28 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित आए हैं।
13 सितंबर को लिए सैंपलों की रिपोर्ट में शिवनगर निवासी 20 वर्षीय युवती, 28 व 38 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय बालिका, 24 व 25 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला पक्काकोट निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, गिरीताल निवासी 38 वर्षीय पुरुष, एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के 35 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय महिला, प्रिया मॉल निवासी 28 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं आनंद विहार निवासी 31 वर्षीय महिला, मोहल्ला किला स्ट्रीट निवासी 16 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय पुरुष, कटरामालियान निवासी 57 व 45 वर्षीय पुरुष, 2 वर्षीय बालिका और 20 वर्षीय युवक, कचनालगाजी निवासी 44 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक और पशुपति इंडस्ट्री निवासी 39 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित आए हैं।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal