Breaking News

काशीपुर :सरकारी राशन बरामदगी की जांच पूरी, एफआईआर की तैयारी

काशीपुर । पांच दिन पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने डिजाइन सेंटर के पास सरकारी राशन से लदे एक छोटा हाथी पकड़ा। उस वक्त उसमें 24 कट्टे चावल बरामद किया गया। 

मामले की जांच जसपुर के खाद्य पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई थी। बताते हैं कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भी भेज दी गई है। सूत्रों के अनुसार जिस सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से यह राशन आया था। उसके खिलाफ सरवरखेड़ा के कुछ लोगों ने भी शिकायत की है। उधर जांच कर रहे खाद्य पूर्ति अधिकारी विष्णु त्रिवेदी ने बताया कि जांच के बाद उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि आज स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी। अब इस मामले में कल एफआईआर दर्ज हो सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 पंतनगर में नमाजी से मारपीट के मामले के आरोपी अरविन्द शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2026) रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर पुलिस ने नमाज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-