Breaking News

काशीपुर :पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक को घूमते हुए पकड़ा, पूछताछ जारी

काशीपुर । पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक को बीती रात जसपुर बस अड्डे के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एस एस आई सतीश कापड़ी ने बताया कि बीती रात जसपुर बस अड्डे पर एक महिला अकेली घूम रही थी। महिला के साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए पुलिस उसे अपने साथ ले आयी। कोतवाली में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम फरीदा बेगम बताया तथा वह अमेरिका की नागरिक निकली। हालांकि मूल रूप वह पाकिस्तान की है।

जानकारी के मुताबिक यह महिला कुछ माह पहले चंपावत में पकड़ी जा चुकी है। उसकी भारत में रहने की वीजा अवधि पूरी होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल महिला जमानत पर है। एसएसआई ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया जायेगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-