Breaking News

काशीपुर :गजराज पहुंचे शहर में, लोगों ने किया स्वागत

काशीपुर । पुरानी अनाज मंडी तिराहे पर आज दोपहर बाद गजराज ने वहां फल के ठेले वालों से खूब मस्ती की। इस दौरान लोगों ने जैसे ही गजराज को देखा अपने अपने मोबाइल निकाल कर गजराज के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। 

आज दोपहर बाद बरेली के दो लोग हाथी पर सवार होकर रामनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही हाथी काशीपुर में पुरानी अनाज मंडी तिराहे पर पहुंच तोतो फलों के ठेले देखकर ठिठक गया। उस पर सवार दोनों लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन गजराज टस से मस नहीं हुये। उधर फलों के ठेले लगाये दुकानदारों ने गजराज की खूब खातिरदारी करनी शुरू कर केले और आम खाते हुये हाथी को देखकर लोग काफी आनंदित हो उठे। कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। हालांकि भूख मिटाकर गजराज फिर मस्त चाल से अपने सवारों को लेकर चल दिये।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-