
नैनीताल /काशीपुर । काशीपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का आरोपी नैनीताल से हल्द्वानी ले जाते समय खाई में कूदकर फरार हो गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है।
सीओ नैनीताल विजय थापा ने शब्द दूत को बताया कि कैदी को नैनीताल से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। दोगांव से आगे भेड़िया पखांण के पास चलती गाड़ी से खतरनाक खाई में कूद कर फरार हो गया। उस पर नाबालिग जबरन बहला फुसला कर लेे जाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 16/17 व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि काशीपुर के फसियापुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को जबरन ले जाये जाने की शिकायत की थी। 4 जुलाई से उसकी पुत्री गायब थी। जब उसने खोजबीन की तो पता चला कि मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा का भागेश पुत्र राजपाल उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर का पर पुलिस ने भागेश को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal