Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर में नाबालिग को भगाने में पकड़ा कैदी नैनीताल के पास खाई में कूदकर फरार, तलाश को पुलिस की टीमें लगी

काशीपुर में पकड़ा गया था आरोपी

नैनीताल /काशीपुर ।  काशीपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का आरोपी नैनीताल से हल्द्वानी ले जाते समय खाई में कूदकर फरार हो गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

सीओ नैनीताल विजय थापा ने शब्द दूत को बताया कि कैदी को नैनीताल से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। दोगांव से आगे भेड़िया पखांण के पास चलती गाड़ी से खतरनाक खाई में कूद कर फरार हो गया। उस पर नाबालिग जबरन बहला फुसला कर लेे जाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 16/17 व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज है।

बता दें कि काशीपुर के फसियापुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को जबरन ले जाये जाने की शिकायत की थी। 4 जुलाई से उसकी पुत्री गायब थी। जब उसने खोजबीन की तो पता चला कि मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा का भागेश पुत्र राजपाल उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर का पर पुलिस ने भागेश को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 20 एकड़ भूमि विवाद गरमाया: मदनी ट्रस्ट पर बीजेपी का हमला, कांग्रेस घिरी; प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में भारतीय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-