Breaking News

काशीपुर :भाजपा-कांग्रेस के कई नेता सैकड़ों समर्थकों सहित “आप” में शामिल, उत्तराखंड में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया गया: उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया की पत्रकार वार्ता

काशीपुर । आम आदमी पार्टी में आज भाजपा व कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुय। इन सभी को प्रदेश प्रभारी  दिनेश मोहनिया  (विधायक, संगम विहार दिल्ली) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह प्रदेश दौरे के क्रम में  काशीपुर पँहुचे थे ।

उनके प्रथम बार कुमाऊं आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाएं पहना कर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।  यहाँ एक रिसार्ट में  प्रदेश व जिले के भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करते हुए विधायक दिनेश मोहनिया

सदस्यता लेने वालों में भाजयुमो के प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य व पूर्व जिला महामंत्री व पंजाबी महासभा जिला सचिव मुकेश चावला  , महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री यूथ कांग्रेस  मनोज कौशिक , प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर महामंत्री व पंजाबी महासभा(युवा) के अध्यक्ष  अमन बाली, भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला सचिव  विक्की सौदा , भाजयुमो के मंडल महामंत्री माधव ढींगरा ,  विवेक कुमार शुक्ला,  नीरज रस्तौगी, युवा कांग्रेसी नेता नितिन गौतम व फरीद मलिक, मोहसिन, आसिफ, बसपा नेता सचिन गौतम, दीपक कुमार, मुमताज़ मंसूरी, सन्दीप सिंह संधू, राजा पठान, रजा खान, कपिल, कुंदन राजपूत, कुशाग्र, आदित्य चौधरी, विकास, विनय आदि थे।

प्रेस वार्ता के बाद प्रभारी  ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर व गदरपुर के विधानसभा प्रभारियों की पार्टी कार्यालय में बैठक ली, जिसमें बूथ स्तर तक मजबूत संगठन निर्माण के निर्देश दिए।

पत्रकारों से बात करते हुए विधायक दिनेश मोहनिया  ने कहा कि 2022 का चुनाव उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। कांग्रेस कहीं लड़ाई में नहीं है।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, संगठन मंत्री देवेंद्र कोटलिया, नैनीताल पर्यवेक्षक जीतू फुलारा, मीडिया प्रभारी अभिताभ सक्सेना, गौरव, केके जोशी , एच सी जोशी , ममता शर्मा , प्रवीण कुमार  आदि थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-