Breaking News

काशीपुर में बीती रात्रि आतिशबाजी से झोपड़ी हुई खाक, हजारों का नुकसान

काशीपुर। पीएम मोदी के दिये जलाने के आह्वान पर काशीपुर  में हुई आतिशबाजी के चलते एक गरीब परिवार की झोपड़ी में आग लग गई।

यहां जसपुर खुर्द में वृद्धा मंगूरी देवी की झोपड़ी है। जिसमें वह अपने पुत्र अमर सिंह व राजेंद्रसिंह कके साथ रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से सिर्फ दिये जलाने का आह्वान किया था लेकिन लोगों ने आतिशबाजी छोड़कर पीएम मोदी के एक अच्छे अभियान को उत्सव का रूप दे दिया। लोगों द्वारा अति उत्साह में छोड़ी गई आतिशबाजी के चलते मंगूरी देवी की झोपड़ी में एक पटाखा आ गिरा जिससे उसकी झोपड़ी जलकर खाक हो गई।

गनीमत रही कि आग लगते समय परिवार झोपड़ी में नहीं था इसलिये कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस आग में भारी नुकसान होने से इस परिवार पर रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। आज सुबह हल्का लेखपाल ने आग से हुये नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर निरीक्षण किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-