Breaking News

काशीपुर : हरीश रावत अब बने वेटलिफ्टर

काशीपुर । आज फिर एक बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नये अंदाज में नजर आये। पिछले दिनों धूमाकोट में क्रिकेटर बने थे। वही आज काशीपुर में हरीश रावत वेटलिफ्टर बन गये।

काशीपुर में रामलीला मैदान में आयोजित भगवंत सिंह की स्मृति में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि के रूप में आये हरीश रावत एकाएक वेटलिफ्टिंग में हाथ आजमाने लगे। यह देखकर वहाँ मौजूद लोग हरीश रावत की हौसला अफजाई करने लगे। पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा और राजीव चौधरी के सामने हरीश रावत का वेटलिफ्टर का यह रूप वहाँ बैठे लोगों को काफी भाया। ऐसा लगा कि रावत सौ किलो का वजन उठाने ही वाले हैं लेकिन उन्होंने थोड़ी कोशिश कर छोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-