Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :एक साथ कई वाहनों की टक्कर में बस चालक गंभीर, तीन अन्य भी चोटिल

काशीपुर । अर्द्ध रात्रि में यहाँ एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गये। इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीन लोग मामूली रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग ढाई बजे टांडा उज्जैन तिराहे से आगे एसडीएम आवास के पास तेज गति से जा रहे डंपर संख्या यू के 18 सी ए 7677 ने सवारियों से भरी रुद्रपुर डिपो की बस में टक्कर मार दी।  आगे पीछे चल रहे चार अन्य वाहन भी इस दौरान आपस में टकरा गये।

दुर्घटना में रोडवेज बस का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जबकि बस में बैठी कुछ सवारियों के भी चोटिल होने की सूचना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-