काशीपुर । साइबर अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र के खाते से साइबर अपराधियों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा का यहाँ भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को उनके खाते से एक रुपया कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। अगले दिन 21 फरवरी को उनके खाते बाईस बार लेन देन की प्रक्रिया हुई। जिसमें उनके खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 22 फरवरी को पुनः तेईस बार उनके इसी खाते से लेन देन की प्रक्रिया में एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। इस प्रकार दो दिन के अंदर उनके खाते से कुल दो लाख रुपये कट गये।
अर्पित मेहरोत्रा ने तहरीर में कहा है कि उनके खाते का किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुरुपयोग कर किसी अन्य खाते में राशि हस्तांतरित कर ली। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हुए धनराशि वापस दिलाये जाने की मांग की है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal