Breaking News

काशीपुर व्यापार मंडल चुनाव में मचा घमासान, आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

काशीपुर। व्यापार मंडल के चुनाव से पहले ही पदाधिकारियों के बीच घमासान शुरू हो गया है। यह घमासान मौजूदा अध्यक्ष दीपक वर्मा द्वारा लगाये गये आरोप के साथ दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। दीपक वर्मा ने आरोप लगाया है कि सदस्यता शुल्क के रूप में एकत्रित की गई रकम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज तक उनकी नगर कार्यकारिणी को हस्तांतरण नहीं की गई है। ऐसे में उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया है।

दीपक वर्मा ने कहा कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद  स्पष्ट नहीं किया गया है। उनके साथ व्यापार मंडल महामंत्री अंशु रस्तोगी ने भी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता शुल्क की राशि का हिसाब मांगा है। दोनों पदाधिकारियों ने इस आशय का एक पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है जिसमें यह मांग की गई है कि इस मामले की जांच की जाये। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-