Breaking News

काशीपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की पत्रकार वार्ता, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर कोई संशय नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बारे में पूछे गये सवाल का गोलमोल जबाव ही दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह आज यहाँ मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों का खुलकर जनता के साथ विरोध कर रही है। कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक भाजपा सरकार की गलत नीतियों पर मुखर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी मंहगाई और आत्महत्या कर रहे किसानों के मुद्दों पर बात करने के बजाय देश को बांटने की राजनीति कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा विधायक जसपुर आदेश चौहान मुकेश मेहरोत्रा मनोज जोशी महिला कांग्रेस अध्यक्षा उमा वात्सल्य महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल मुक्ता सिंह सुभाष पाल अलका पाल गीता चौहान इंदुमान अरूण चौहान मुशर्रफ हुसैन शफीक अंसारी आशीष बाबी त्रिलोक अधिकारी अब्दुल कादिर समेत तमाम कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-