Breaking News

काशीपुर : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

काशीपुर। जसपुर निवासी एक महिला की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर थी। दुर्घटना में पति सकुशल बताया जाता है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर के वार्ड नंबर 17 गली नंबर 12 मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी तंजीम आलम (60) पत्नी शहनाज जहां (55) के साथ आज देर  शाम बाइक से हरियावाला चौराहे होते हुए ठाकुरद्वारा जा रहा था। सूर्या चौकी से कुछ दूरी पर ठाकुरद्वारा की ओर स्थित शाहगंज वन विभाग बैरियर के पास सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से झटककर नीचे गिरी शहनाज जहां ट्रक की चपेट में आ गई। शहनाज की मौके पर ही मौत हो गईं। लेकिन सड़क किनारे गिरने से तंजीम बाल बाल बच गया।

सूचना पर मौके पर गए सूर्या चौकी प्रभारी चेतन रावत ने शहनाज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। एसआई चेतन ने बताया कि तंजीम लकड़ी का काम करता है और वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में ठाकुदद्वारा जा रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-