Breaking News

काशीपुर में हादसा : गोदभराई की रस्म के दौरान छत गिरी, सात महिलायें घायल, छह की हालत नाजुक

काशीपुर । गोदभराई की रस्म के दौरान छत गिरने से सात महिलायें घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि एक को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मौ कटोराताल निवासी शिव कुमार की पुत्री की गोदभराई के लिए पीरुमदारा से लोग आये थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे मकान की छत पर रस्म चल रही थी कि एकाएक छत भरभराकर गिर गयी और वहां बैठे सभी लोग नीचे आ गिरी। बताया जाता है कि छत पर तीस चालीस लोग बैठे थे। तत्काल सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं के नाम विनीता पाल पत्नी मनोज पाल पीरुमदारा, लक्ष्मी पत्नी दीप सुनीता पाल पत्नी विजय पाल निवासी कटोराताल, कमलेश पत्नी अशोक आशा देवी पत्नी विजयपाल रानी पत्नी गौरी पाल हैं। जबकि एक अन्य महिला विमला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-