Breaking News

मौसम का मिजाज : पहाड़ी इलाकों में खिली धूप तो मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर जारी

पहाड़ में खिली धूप का नजारा

@शब्द दूत डेस्क 

राज्य के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में हैं। काशीपुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

शीतलहर के चलते राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज रात के तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी और आ सकती है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

मानिला में गुनगुनी धूप सेंकते निवासी

उधर रुद्रप्रयाग में सुबह  घने कोहरे के बाद धूप खिल गई जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।  हालांकि शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप जारी है।  केदारनाथ से खबर आ रही है कि वहाँ मौसम सुहावना बना हुआ है। देहरादून में भी सुबह मौसम  कोहरे का था लेकिन  बाद में वहाँ भी धूप खिल आई। गंगा नगरी हरिद्वार में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। अल्मोड़ा में हल्की धूप  है। काशीपुर जसपुर में कोहरा छाया है। जिससे ठंड बढ़ी है। रुद्रपुर में बादल छाए हैं। यहां भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है।

पर्वतीय क्षेत्र में धूप का आनंद लेती महिलायें

फसियापुर स्थित श्मशान घाट पर एक औघड़ बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त मुरादाबाद थाना मझौला के अंबेडकर कॉलोनी निवासी राजपाल (42) पुत्र हरपाल मझौला के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मृतक के फेफड़े खराब थे। ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

ठंड में अलाव तापते लोग

ठंड ने बुधवार को एक और रिकॉर्ड तोड़ा। 25 दिसंबर सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के भीतर ही अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

धूप में सेल्फी भी जरूरी है

अधिकतम तापमान सामान्य से दस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.6 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हल्द्वानी में बुधवार की सुबह से ही धूप खिली थी। हालांकि, धूप के साथ गलन का एहसास हो रहा था। दोपहर बाद धुंध छा गई और शीतलहर के साथ गलन ने बेहाल कर दिया। दोपहर में ओस टपक रही थी।

धूमाकोट में खिली धूप

आने वाले मौसम के बारे में पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि 29 दिसंबर तक लगातार ठंड बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। दोपहर के समय आंशिक धूप खिल सकती है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने और शीत दिवस की संभावना जताई है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने ईद-मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएं, भाईचारा और सद्भावना बढ़ने की कामना की

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2023) नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-