Breaking News

विमान में पसंद की सीट नहीं मिलने पर प्रज्ञा ठाकुर धरने पर बैठीं

@शब्ददूत ब्यूरो

बीजेपी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली-भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत विमानतल पर दर्ज करवाई है। बता दें कि सांसद प्रज्ञा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

प्रज्ञा ठाकुर ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत दी। भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वह नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

बाद में प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-