Breaking News

राहुल गांधी का करारा तंज: मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं जो माफी मांगूं

वेद भदोला 

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र और मोदी सरकार पर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि इतने छोटे मैदान में इतने सारे बब्बर शेर और शेरनियां कैसे खड़े कर दिए। हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता, एक इंच पीछे नहीं हटता। उन लोगों ने मुझे कहा कि माफी मांगिए। मांफी मांगू, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है, मैं मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा। माफी नरेन्द्र मोदी को मांगनी है। मोदी को देश से माफी मांगनी है। अमित शाह को देश से माफी मांगनी है. क्यों मांगनी है यह बताने आया हूं।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को देश का मतलब समझाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है। यह देश अच्छाई और सच्चाई का सपना है। यह देश लोकतंत्र को शक्ति देने वाला है। हमें इस देश को बचाना है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है। एक दूसरे का हाथ थामने का है ये देश। उन्होंने कहा कि न्याय हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है। 

 रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी के सारे वादे झूठे थे। मोदी ने आज से 6 साल पहले देश की जनता को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए थे। उन्होंने जनता से वादा किया था कि वो 2024 तक देश की राष्ट्रीय आमदनी तो 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देंगे। किसानों से वादा किया था कि उनकी आमदनी 5 साल में दोगुनी कर दी जाएगी। नौजवानों से वादा किया था कि हम हर साल 2 करोड़ नए रोजगार मुहैया कराएंगे। अब तो यह साबित हो गया कि वो सारे वादे झूठे थे औऱ देश की जनता को गुमराह करने के लिए जो वादे किए उसको पूरा करने में नाकाम रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा देश चिंतित है, भय का माहौल है, गुंडागर्दी का माहौल है। चुनाव हारना एक अलग बात है। मोदी जी सेना के पीछे छिपकर राजनीति करना चाहते हैं। आज बीजेपी राज नहीं कर रही, इस देश में आरएसएस राज कर रहा है। आरएसएस में दम है तो खुद को राजनीतिक दल घोषित करे।

वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि किसान न्याय मांगता है। आजादी से लेकर समय-समय पर कांग्रेस ने देश को संदेश दिया है। आज सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों की भविष्य की है। आज का नौजवान व्यवसाय का मौका या काम चाहता है। किसान न्याय मांगता है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है और उसके खिलाफ सबको एक साथ मिलकर एकजुटता से आगे बढ़ना होगा। उन्हीने कहा कि चुनाव के बाद जनता को उम्मीद थी कि महंगाई कम होगी, रोजगार बढ़ेगा। लेकिन सरकार ने जनता की उम्मीदों पर चोट की। सरकार सिर्फ कुछ लोगों का स्वार्थ पूरा कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-