Breaking News

उधम सिंह नगर :सी एस सी केंद्रों पर पुलिस की छापेमारी, एक केंद्र का पुलिस एक्ट में चालान

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2026)

उधम सिंह नगर। गृह विभाग के निर्देश पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायतों के मद्देनजर उधम सिंह नगर पुलिस ने जिलेभर के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) एवं जन सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान चलाते हुए औचक छापेमारी और निरीक्षण किया। अभियान के दौरान केंद्रों के लाइसेंस, संचालकों का सत्यापन, सीसीटीवी व्यवस्था तथा सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की जांच की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि थाना किच्छा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने किच्छा मेन मार्केट, लालपुर, दरऊ और कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्रों में संचालित सभी सीएससी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों के वैध लाइसेंस, संचालकों की पहचान, लाइसेंस में दर्ज पते एवं वास्तविक स्थान का मिलान किया गया। साथ ही नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं तथा उनके लिए निर्धारित शुल्क के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

पुलिस ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन केंद्र पर आने वाले ग्राहकों और उन्हें प्रदान की गई सेवाओं का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। साथ ही केवल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने और जिन केंद्रों में कैमरे पहले से लगे हैं, वहां रिकॉर्डिंग का बैकअप न्यूनतम 15 दिनों तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा केंद्रों के बाहर स्पष्ट रूप से सरकारी शुल्क सूची (रेट लिस्ट) प्रदर्शित करने को भी अनिवार्य बताया गया।

एसएसपी ने बताया कि जसपुर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली जसपुर, काशीपुर, कुंडा और आईटीआई थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने कुल 21 सीएससी केंद्रों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत मिले। हालांकि एक ग्राहक सेवा केंद्र में किरायेदार सत्यापन नहीं होने पर उसके संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनसेवा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-