Breaking News

उत्तराखंड :कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए, काशीपुर से डॉ दीपिका गुड़िया,संदीप सहगल, इंदुमान को मिली महत्वपूर्ण जगह

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2026)

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व वाली नई टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 41 वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है।

गुरुवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नई कार्यकारिणी का इंतजार किया जा रहा था। पार्टी ने गोदावरी थापली को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई कार्यकारिणी में राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेन्द्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविन्द प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद तथा संदीप चीमा को महासचिव बनाया गया है।

काशीपुर से संदीप सहगल, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय को सचिव बनाया गया है।

वहीं हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने विभिन्न समितियों का भी गठन किया है। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी बनाए गए हैं, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी होंगे। समिति में ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा एसआईआर समिति का अध्यक्ष मनोज रावत को बनाया गया है, जबकि अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली को सदस्य नामित किया गया है। आरोप पत्र समिति की जिम्मेदारी करण माहरा को सौंपी गई है। समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह सदस्य होंगे।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कार्यकारिणी का आकार सीमित रखने के अपने वादे पर अमल नहीं कर सके। नई कार्यकारिणी के बड़े आकार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार गोदियाल की ओर से दिल्ली भेजी गई सूची में अंतिम समय तक कई बदलाव किए गए, जिसके बाद कार्यकारिणी का आकार काफी बड़ा हो गया। अब नई टीम के गठन के बाद कांग्रेस संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर का दिशाहीन विपक्ष: क्या मेयर दीपक बाली की राजनीति से सीख लेने का समय आ गया है? – स्थानीय मुद्दों से दूरी और राष्ट्रीय राजनीति का मोह विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष जितना महत्वपूर्ण होता है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-