Breaking News

काशीपुर :मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजनाओं से हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा लाभ, महापौर दीपक बाली बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अगस्त 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से नगर निगम परिसर में आयोजित “मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री एवं मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री योजना” के अंतर्गत श्रमिकों को किट वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि अब गरीबों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि घूमता-फिरता अस्पताल उनकी दहलीज तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर नगर एवं क्षेत्र की जनता की किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने श्रमिक भाइयों एवं बहनों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। महापौर ने कहा कि श्रमिक देश और समाज के विकास की आधारशिला हैं तथा उनका सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पात्र श्रमिकों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजनाएं प्रदेश के गरीब और मेहनतकश वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। भाजपा के जिला महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश को एक ऊर्जावान एवं संवेदनशील नेतृत्व मिला है।

सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए श्रमिकों से उनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने किया।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रेम मेहता, मानवेंद्र मानस, पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चेतन अरोरा, पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट, अनिल कुमार, प्रिंस बाली, शाह आलम, अशोक सैनी, अरशद अली, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, सीमा सागर, रवि प्रजापति, सतीश कुमार, अनूप प्रताप, अब्दुल कादिर, गुंजन प्रजापति, मुकेश पाहवा, राजीव परनामी, घनश्याम सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के नवोदय कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों ने बांधा समां, सुरों की महफिल ने जीता श्रोताओं का दिल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 अगस्त 2026) काशीपुर। काशीपुर-बाजपुर रोड स्थित एक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-