Breaking News

काशीपुर में 5 दिवसीय उत्तराखंड ओपन स्नूकर टूर्नामेंट का भव्य समापन, देहरादून के दिक्षांत नेगी बने चैंपियन, रामनगर के शैलेन्द्र डंगवाल उपविजेता

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अगस्त 2026)

काशीपुर।  5 दिवसीय “Gaming Adda Open Uttarakhand Snooker Tournament” का रविवार को भव्य एवं रोमांचक समापन हो गया। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून के दीक्षांत नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि रामनगर के शैलेन्द्र डंगवाल उपविजेता रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने सटीक निशानों, प्रभावशाली ब्रेक्स और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि उत्तराखंड में स्नूकर के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक मुकाबले का आनंद लिया।

टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं ग्रांड ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, काशीपुर के निदेशक शिवम शर्मा रहे। उनके सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता ने प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने सराहना की।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिवम शर्मा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और सकारात्मक सोच विकसित करने का सबसे सशक्त साधन हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। यदि युवाओं को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

उन्होंने कहा कि ग्रैंड ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड भविष्य में भी सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा तथा खिलाड़ियों के हित में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

समापन समारोह में विजेता, उपविजेता एवं विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्रदान किए गए। खिलाड़ियों ने आयोजन समिति और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

काशीपुर में आयोजित यह 5 दिवसीय उत्तराखंड ओपन स्नूकर टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का मंच बनकर सामने आया। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहे तो उत्तराखंड स्नूकर सहित अन्य खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी, बेटियों को समय दें माता-पिता, मुझे गर्व है मोदी के नेतृत्व वाले भारत की महिला हूँ : उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई 2026) काशीपुर। काशीपुर की प्रथम महिला …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-