Breaking News

काशीपुर :स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशोरीलाल गुड़िया की 125वीं जयंती पर होगा सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां होंगी सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026)

काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय किशोरीलाल गुड़िया की 125वीं जयंती उनके परिवार द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में त्रिलोक सिंह चीमा, सुमित हृदयेश, दीपक बाली, हरभजन सिंह चीमा, संजीव आर्य तथा सीमा चौहान मौजूद रहेंगे।

गुड़िया परिवार द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि यह अवसर परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण है। परिवार अपने पूज्य पूर्वज स्वर्गीय किशोरीलाल गुड़िया के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मना रहा है। परिवार ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वे अपने पूर्वज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वतंत्रता सेनानी किशोरीलाल गुड़िया के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :महाराणा प्रताप चौक के ढाई दशक पूर्व बंद कुंये को खोलने की सुगबुगाहट से दुकानदारों की बढ़ी चिंता, महापौर दीपक बाली ने दिये संकेत, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) काशीपुर। नगर निगम द्वारा शहर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-