एक रात में व्यक्ति को 9 घंटे सोना होगा। और ऐसा हर सप्ताह अगले 100 दिन तक करना होगा। 100 दिन जमकर नींद लेने का काम पूरा करने पर कंपनी आपको एक लाख रुपए देगी।
जीं हां, यह कोई मजाक नहीं बल्कि सच खबर है। एक भारतीय कंपनी ‘स्लीप इंटर्नशिप’ नाम से एक ऑफर शुरू किया है जिसमें चुने गए उम्मीदवार को एसी+सोफा में सिर्फ सोने का काम करना है। यानी कंपनी नींद लेने के अलावा आपसे कुछ भी काम नहीं करवाएगी। इसके एवज में कंपनी आपको एक लाख रुपए भी देगी। आप सोचते होंगे कि कितना अच्छा होता कि कोई ऐसी नौकरी मिल जाए जिसमें ऑफिस में ही कंबल ओढ़कर और पैर फैलाकर सोने को मिल सकता।’
यहां तक कि आपके लिए ही नहीं यदि किसी को नींद बहुत सताती है, कहीं पर भी थोड़ी देर बैठने पर झपकी आने लगती है तो ऐसे शख्स के लिए एक लाख रुपए कमाने का शानदार मौका है। वह भी सिर्फ सोकर।कंपनी ने आगे बताया कि इसके लिए ड्रेस कोड “पैजामा” रखा गया है।
अब आपको बताते हैं कि ऐसा आफर क्यों दे रही है कंपनी। तो पहले जान लीजिए कि कंपनी का नाम है Wakefit.co । कंपनी के सह संस्थापक और डायरेक्टर चैतन्य रामालिंगेगौडा ने मीडिया को बताया कि हम देश के सबसे अच्छे सोने वाले व्यक्ति की भर्ती करना चाहते हैं। जो लोग सोने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं उनका कंपनी में स्वागत है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal