Breaking News

मुख्यमंत्री रावत ने पर्वतारोहण अभियान दल को किया रवाना

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने आज अपने आवास पर पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संयुक्त अभियान के तहत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, एसडीआरएफ व निम की सयुंक्त टीमों द्वारा हर्षिल वैली में स्थित हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी को लगभग 5-6 दिन के भीतर फतह किया जाएगा।

बता दें कि इन अनाम चोटियों को अभी तक पर्वतारोहियों द्वारा फतह नहीं किया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, निम (नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनियरिंग) एवं एसडीआरएफ द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित पर्वतारोहण अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर  कहा कि पर्वतारोही दलों द्वारा पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण, पॉलीथीन के प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-