Breaking News

अपडेट :गुजरात पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश,प्रथम दृष्टया जर्जर अवस्था कारण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जुलाई 2025)

गुजरात के महिसागर नदी पर बने पुल के बुधवार को अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में पांच वाहन नदी में समा गए, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए विशेषज्ञों की एक टीम को मौके पर भेजने के आदेश दिए हैं ताकि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा सके।

सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने प्राथमिक जांच के आधार पर पुल की जर्जर स्थिति को इस हादसे की मुख्य वजह बताया है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है, वहीं हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और पुल की अन्य तकनीकी जांचें भी जल्द शुरू किए जाने की बात कही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-