Breaking News

दुनिया की सबसे छोटी भारतीय महिला के घर हुई चोरी

नागपुर। विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे के घर से चोरों ने 60,000 रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।  पुलिस के अनुसार ज्योति आम्गे के नंदनवन इलाके में स्थित घर में देर रात एक बजे और तड़के साढ़े तीन बजे के बीच चोरी हुई।

ज्योति आम्गे (25) अपनी मां और पिता के साथ अमेरिका में एक कार्यक्रम में शामिल होने गयी हुई थी। जब देर रात वह वापसी में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंच रही थी तो उनके भाई सतीश आम्गे और पत्नी ने घर में ताला लगा दिया और उन्हें लेने के लिए चले गए। पुलिस ने बताया कि इस मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और अलमारी में रखी सोने की तीन अंगूठियां और 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जब परिवार हवाई अड्डे से घर वापस लौटा तो चोरी होने का पता चला। पुलिस  ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-