Breaking News

भीषण हादसा :अहमदाबाद में यात्री विमान क्रैश,एयर इंडिया का है विमान में 242यात्री सवार थे, बचाव दल मौके पर

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2025)

अहमदाबाद। यहाँ एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। ये हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया एयरलाइन का बताया जा रहा है।

घटनास्थल पर प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान हो सकता है। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। सभी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान लंदन जा रहा था और क्योंकि यह बोइंग विमान था, इसलिए इसमें ईंधन की मात्रा अधिक होती है।

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-