Breaking News

छात्र संघ चुनाव न कराये जाने पर कुमाऊं भर में छात्र आक्रोशित, हल्द्वानी व काशीपुर में किया प्रदर्शन व नारेबाजी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो(25 अक्टूबर 2024)

काशीपुर /हल्द्वानी । प्रदेश में छात्र संघ न कराये जाने से कुमाऊं के छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसी के चलते आज काशीपुर के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हल्द्वानी में एम बी पीजी कालेज के छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन व नारेबाजी की।

इस दौरान  एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हंगामे के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार छात्र हितों की अनदेखी कर रही है और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व से वंचित किया जा रहा है।

उधर काशीपुर में भी आक्रोशित छात्रों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराये जाने की मांग की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-