Breaking News

महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम, मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस्तीफा दिया

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे  राजनीतिक घटनाक्रम के बीच निवर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज शाम 4 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले और  अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे। वहीं शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को बांद्रा के रंग शारदा होटल से मलाड के होटल रिट्रीट शिफ्ट कर दिया है। जहां ये विधायक यहां 15 नवंबर तक रुक सकते हैं।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया।  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना विधायकों को खरीदने के लिए 50-50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ कांग्रेस विधायकों से भी बात की थी।

कांग्रेस के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर भाजपा  ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा- कांग्रेस और राकांपा ने हम पर आरोप लगाए हैं। वे 48 घंटे के भीतर आरोपों को साबित करें, या फिर महाराष्ट्र की जनता के सामने माफी मांगें।राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कल(9 नवंबर) खत्म हो रहा है। फिलहाल, ऐसे में सरकार गठन को लेकर चल रहे प्रयासों का आज अंतिम दिन माना जा रहा है।

इस बीच खबरें ये भी हैं कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बारे में पूछने परराउत ने कहा, ‘‘गडकरी जी का घर मुंबई के वर्ली में है। उन्हें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। अगर उनकेपास शिवसेना को ढाई साल मुख्यमंत्री पद देने का कोई खत हो तो यह जानकारी में उद्धवजी को दे दूंगा।’’शिवसेना ने साफ कर दिया कि आज वह राज्यपाल से मुलाकात नहीं करेगी। राउत ने कहा कि हम राज्यपाल के अगले निर्णय का इंतजार करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-