Breaking News

अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, पति की मौत पत्नी गंभीर

काशीपुर। रामनगर रोड पर अज्ञात वाहन में बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की मदद से मृतक युवक और उसकी घायल पत्नी को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। 

काशीपुर के मोहल्ला खालसा में रहने वाले विकास पुत्र रामगोपाल अपनी 26 वर्षीय पत्नी बबीता के साथ बाइक से नैनीताल गए थे देर शाम नैनीताल से वापस लौटते समय पीरुमदारा के पास अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में विकास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बबीता घायल हो गई। घायल बबिता और उसके मृतक पति विकास को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां घायल बबीता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फर्जी बलात्कार मुकदमे से वसूली करने वाला गैंग बेनकाब, दरोगा निकला सरगना, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this इस कार्रवाई को आम लोगों के लिए न्याय की दिशा में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-