Breaking News

पीएम मोदी को जन्म दिन पर भगवान विश्वकर्मा के रूप में पूजा भाजपा कार्यकर्ताओं ने, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2024)

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कार्यकर्ता देश भर में उत्साह और उत्सव के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की भगवान विश्वकर्मा की जैसी पेटिंग बनवाकर उनकी पूजा की है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी मनाया जाता है। पटना के वेद स्कूल में भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू की अगुवाई में पीएम मोदी को भगवान विश्वकर्मा की तरह पूजा गया। मौजूद लोगों ने पीएम मोदी की पेटिंग पर दूध से अभिषेक किया, तिलक लगाया और आरती भी गाए।

कृष्ण सिंह कल्लू ने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं और सिर्फ भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया भी उनका लोहा मानती है। कृष्ण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की भगवान विश्वकर्मा रूपी तस्वीर का दूध से अभिषेक करने के बाद तिलक लगाकर आरती की गई है। उन्होंने कहा कि पूजा करके मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: सर्वे में भाजपा को स्पष्ट बढ़त, कांग्रेस इतनी सीटों पर जीत की स्थिति में, यूकेडी और बसपा का खुल सकता है खाता

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (03 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-