Breaking News

भगवान शिव को कृष्ण का साला बता दिया, संतों के विरोध पर कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी, बोले बच्चे गलती कर देते हैं, देखिए माफी का वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2024)

मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने प्रवचन के दौरान व्यास पीठ से भगवान शिव को कृष्ण का साला कह दिया। जिस पर संत समाज में भारी आक्रोश फैल गया। संत समाज के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने  कहा कि भगवान शिव असल में श्री कृष्ण के साले हैं क्योंकि कृष्ण की शादी उज्जैन में हुई थी। उनके इस बयान के बाद संत समाज के उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जब संत समाज को यह पता लगा कि अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान शिव को कृष्ण का साला बताया है तो उसके बाद संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित में शिकायत पत्र दे दिया।वहीं जब संतों के प्रदर्शन किया तो अनिरुद्ध आचार्य महाराज के पास भी बात पहुंची जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया।

वीडियो में स्वामी अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं कि हम बच्चे हैं बच्चे गलती करते ही हैं। वह अपने इस कथन के लिए सारे संत समाज से करोड़ों करोड़ों बार माफी मांगते हैं। उन्हें क्षमा करें।

Check Also

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026) चमोली । उत्तराखंड के पवित्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-