Breaking News

अफगानिस्तान में आया तेज भूकंप, दिल्ली एनसीआर तक देखा गया असर, 5.7 तीव्रता मापी गई

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अगस्त 2024)

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके  महसूस किए गए हैं. जिसका असर दिल्ली-एनसीआर तक देखने को मिला है। अफगानिस्तान में इतना तेज भूकंप आया कि दिल्ली-एनसीआर में भी धरती कांप उठी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। यह भूकंप 255 किमी. धरती की गहराई में दर्ज किया गया है। अफगानिस्तान के समय के हिसाब से भूकंप 11 बजकर 26 मिनट पर आया, जिसका असर दिल्ली तक देखा गया। ये भूकंप का काबुल से कुछ ही दूरी पर आया था।

धरती हिलते ही वहां के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। जब भी अफगानिस्तान में भूकंप आता है, इसका असर दिल्ली तक महसूस किया जाता है। आज भी दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद इन झटकों से कांप उठा।

 

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-